नुसरत जहां ने पति निखिल जैन से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- जब शादी नहीं मान्य, फिर तलाक कैसा?

Updated : Jun 09, 2021 17:30
|
Editorji News Desk

बंगाली ऐक्‍ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपने पति निखिल जैन (Nikhil Jain) से नाता तोड़ लिया है. जी हां, पति से अलगाव की खबरों के बीच नुसरत ने कहा कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी वैध नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी तुर्की के कानून के मुताबिक हुई जो कि भारत में वैध नहीं है. नुसरत ने कहा कि भारत में अंतरधार्मिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की आवश्यकता होती है, जो कभी नहीं हुआ. इतना ही नहीं नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है. नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं.  खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए. हम दोनों के अलग होने के बाद भी ये जारी है.

दरअसल, पिछले कुछ समय से नुसरत और निखिल के बीच में अनबन की खबरें आ रही थीं. निखिल ने बताया कि वो 6 महीने से साथ में भी नहीं है. इसी सब के बीच नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तूल पकड़ा. जिस पर निखिल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं और अगर नुसरत प्रेग्नेंट हैं भी तो वो बच्चा उनका नहीं है.

इस बीच नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है. ऐसी खबरें आईं कि नुसरत और यश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं. बताया जा रहा है कि नुसरत और यश हाल ही में राजस्थान में एक ट्रिप पर साथ थे.

बता दें, नुसरत की 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी हुई थी. ऐक्‍ट्रेस ने अपनी शादी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो काफी वायरल हुई थीं.

Nikhil JainMarriageTMCNusrat Jahan divorceNusrat Jahan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब