गुजरात में 71 दिनों में जारी हुए 1.23 लाख डेथ सर्टिफिकेट, सरकारी आंकड़ों पर उठे सवाल

Updated : May 15, 2021 19:09
|
Editorji News Desk

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर में रोजाना हजारों लोगों की जान जा रही है. इस बीच गुजरात से कुछ आंकड़े आए हैं, जो कि अपने आप में चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजराज में 1 मार्च से 10 मई के बीच करीब 71 दिनों में 1 लाख 23 हजार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं. लेकिन सरकारी आंकड़ों में इन्हीं 71 दिनों में कोरोना से केवल 4 हजार मौतें हुई हैं. वहीं साल 2020 में इसी दौरान 58 हजार डेथ सर्टिफिकेट जारी हुए थे. दरअसल ये आंकड़े गुजरात के अखबार दिव्य भास्कर में छपे हैं जो कि सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठाते हैं. वहीं कई लोगों का मानना है कि सरकार मौत के आंकड़ो में हेरफेर कर रही है. न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी में महामारी एक्सपर्ट भ्रमर मुखर्जी ने लिखा था कि भारत में सरकारी आंकड़ों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं.

Gujarat newsGujaratCovid deathcoronavirus news updates

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या