UGC-NET Exam: अगर आपने भी दिसंबर 2020 और जून 2021 की UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, और अगर आपको लगता है कि आपने अपने फॉर्म में कुछ गलती कर दी है तो आपके पास उसे ठीक करने का मौका है. दरअसल, NTA ने UGC-NET की दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन की है. ये 7 सितंबर से 12 सितंबर रात 11:50 बजे तक ही खुली रहेगी. ऐसे में आपको जो भी सुधार करना है वो तय तारीख से पहले कर लें.
इसके लिए सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं. अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो भी गलत या अधूरा हो उसमें करेक्शन कर सकते हैं. हालांकि, एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने वाले कैंडिडेट्स को इसके लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा, ये पेमेंट क्रेडिट-डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या पेटीएम वॉलेट के जरिए किया जा सकेगा.
बता दें कि, यूजीसी नेट एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हुई थी और आखिरी तारीख 5 सितंबर थी. नए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा अब 6 से 8 अक्टूबर और 17 से 19 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी.