NSE के सिस्टम खराब होने का नहीं पड़ा असर, बुधवार को शेयर बाजार में दिखी बंपर बढ़त

Updated : Feb 24, 2021 19:32
|
EDITORJI NEWS DESK

बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के चलते कई घंटे तक कारोबार बाधित रहा. ऐसा लग रहा था कि इसका असर बाजार की कमाई पर भी पड़ेगा लेकिन हुआ इससे ठीक उलट. बुधवार को शेयर बाजार में काफी तेजी दिखी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,030 अंक यानी 2.07 फीसदी चढ़कर 50,781 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 274 अंक यानी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 14,982 पर क्लोज हुआ. बुधवार को शेयर मार्केट में शाम 5 बजे तक कारोबार हुआ. सामान्य तौर पर शेयर बाजारों में दोपहर 3:30 बजे कारोबार खत्म हो जाता है. लेकिन, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सिस्टम खराब हो गया. जिसके बाद सिस्टम ठीक होने पर कारोबार के टाइम को बढ़ाकर शाम 5 बजे तक कर दिया गया.

National Stock Exchangeसेंसेक्सशेयर मार्किटshare marketनिफ्टीनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNiftyशेयर बाजारSensexNSE

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study