Loni assault case: उम्मेद पहलवान पर लगा NSA, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

Updated : Jun 30, 2021 09:54
|
Editorji News Desk

गाजियाबाद के लोनी (Ghaziabad) में बुजुर्ग की पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान (Ummed Pahalwan) की परेशानी अब और बढ़ गई है. पीड़ित को साथ लेकर फेसबुक लाइव (Facebook live) करने और मामले को सनसनीखेज बनाने के आरोप में उम्मेद पहलवान के खिलाफ NSA लगा दिया गया है. उम्मेद पर बुजुर्ग की पिटाई के मामले में फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को भड़काने और मारपीट की वारदात को सांप्रदायिक रंग (Communal) देने की कोशिश का आरोप है. इस मामले में उम्मेद पहलवान पहले से जेल में बंद हैं. गाजियाबाद SSP अमित पाठक का कहना है कि उम्मेद के अलावा दाढ़ी काटने के आरोपी प्रवेश गुर्जर व कल्लू गुर्जर पर रासुका लगाने का फैसला लिया गया है.

बता दें 5 जून को गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुलंद शहर के रहने वाले बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वारदात हुई थी. उसके बाद आरोपी उम्मेद पहलवान पीड़ित को साथ में लेकर फेसबुक लाइव किया था.

GhaziabadNSAGhaziabad Assault casePahalwan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या