ऑनलाइन शॉपिंग हो या ऑफलाइन शॉपिंग दोनों जगहों पर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है. कई बार आप न चाहते हुए भी फूड डिलीवरी और कैब सर्विस ऐप्स पर नंबर शेयर करते हैं. आपकी इस समस्या का समाधान है Doosra. ये वर्चुअल नंबर ऐप है यानी Doosra ऐप के ज़रिए अपने फ़ोन नंबर के बदले एक नया वर्चुअल नंबर पा सकते हैं. जिससे न तो आपकी प्राइवेसी डैमेज होगी न ही स्पैम कॉल से आप परेशान होंगे.