अब बिहार में भी RT-PCR टेस्ट हुआ सस्ता, जानिए कितने खर्च होंगे?

Updated : Dec 02, 2020 11:46
|
Editorji News Desk

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्‍ली और गुजरात के बाद अब बिहार में भी RT-PCR टेस्ट सस्ते हो गए हैं. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. जिसके मुताबिक अब राज्य में निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच अब 15 सौ रुपये की जगह 8 सौ रुपये में होगी. हालांकि आरटी-पीसीआर का घर से सैंपल ले जाने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. विभाग ने कहा कि इसके लिए 300 रुपये का अतिरिक्त चार्ज अदा करना होगा. बता दें कि राज्य में मंगलवार को कोरोना के 482 नए मामले सामने आए हैं. जिससे बिहार में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 36 हजार से ज्यादा हो गई. 24 घंटे में करीब 1 लाख 29 हजार मरीजों की जांच हुई. राज्य में फिलहाल 5 हजार 500 एक्टिव केस हैं.

RT-PCR testकोरोना टेस्टकोरोनाCoronaसस्ता होगाबिहार

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या