केंद्र का राज्यों को निर्देश- दूसरी डोज का इंतजार कर रहे लोगों को प्राथमिकता पर लगे टीका

Updated : May 11, 2021 21:49
|
Editorji News Desk

देशभर में वैक्सीन शॉर्टेज के बीच लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें वैक्सीन लग सकेगी. हालांंकि, अब दूसरी डोज का इंतजार कर रहे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि जो लोग दूसरी डोज लगवाने का इंतजार कर रहे हैं ऐसे लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाना चाहिए. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में, राज्यों से कहा कि वो भारत सरकार के मार्फ़त उन्हें दिए जाने वाले टीकों में से कम से कम 70% दूसरी निशुल्क डोज 30% पहली डोज के तौर पर आरक्षित कर सकते हैं.

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की समीक्षा की. केंद्र ने कहा कि राज्यों को आने वाले तीन दिनों में वैक्सीन की 7 लाख खुराकें दी जाएंगी. साथ ही बताया कि अब तक देश में 17.26 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.

vaccinesecond dose.vaccination

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?