बिहार से नेपाल के बीच जल्द ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है. शुक्रवार को राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस परियोजना पर जानकारी दी. खबरो के मुताबिक, मधुबनी के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच परियोजना का कार्य 548 करोड़ की लागत से अक्टूबर, 2018 में ही पूरा हो चुका है. इस ट्रैक पर बीच ट्रेन चलाने के लिए लिए SOP भी तैयार हो गई है. वहीं नेपाल सरकार ने भी कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड से 2 डेमू ट्रेन की खरीदारी की है. अब नेपाल की ओर से सहमति मिलने के बाद इस रूट पर परिचालन की तारीख तय कर ली जाएगी.