एयरलाइन कंपनी (Airline Company) गो एयर (Go Air) ने अपने कर्जे और बकाया राशि के भुगतान के लिए IPO का दरवाजा खटखटाया है. कंपनी ने IPO के जरिए 36 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. ये निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब कोरोना संकट के दौरान एयरलाइन्स कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
इसके अलावा, एयरलाइन ने 15 साल पूरे होने पर री ब्रांडिंग की भी घोषणा की है. अब ये एयरलाइन गो फर्स्ट के नाम से जानी जाएगी. लिहाजा गो एयर शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद देश की तीसरी एयरलाइन्स कंपनी होगी.