घर बैठे महज 250 रुपये में खुद कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने किट को दी मंजूरी

Updated : May 20, 2021 07:48
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मचे हाहाकार के बीच अच्छी खबर सामने आई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब आप घर पर भी खुद से कोरोना की जांच कर सकेंगे वो भी महज 250 रुपये खर्च करके.

ICMR ने रैपिड ऐंटिजन टेस्ट (Rapid Antigen Test) के ज़रिए घर में ही कोविड-19 टेस्ट करने की इजाज़त दे दी है. इसके लिए मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड पुणे के एंटीजन किट को मंजूरी दी गई है. जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें | कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को अब 3 महीने बाद लगेगी वैक्सीन, सरकार ने मानी एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश

इस किट का नाम कोविसेल्फ (COVISELF) है. अहम बात ये है कि आपके घर पर किए गए टेस्ट की रिपोर्ट ऐप के जरिए आइसीएमआर तक पहुंचेगी जिसे गोपनीय रखा जाएगा.

इस एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर आपको संक्रमित मान लिया जाएगा और दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी. हां यदि आप लक्षण होने के बावजूद निगेटिव आते हैं तो फिर आपको RT-PCR टेस्ट कराना होगा. अब जानते हैं क्या है पूरी प्रक्रिया

ऐसे होगी घर में ही कोरोना जांच-

1. पुणे की एक कंपनी के एंटीजन किट को ICMR ने दी मंजूरी.

2. इस किट का नाम 'कोविसेल्फ', 250 रुपये हो सकती है कीमत.

3. अगर पॉजिटिव हुए तो महज 5 से 7 मिनट में आ जाएगा रिजल्ट.

4. आपको गूगल प्ले स्टोर से होम टेस्टिंग ऐप डाउनलोड भी करना होगा
इस एप में टेस्टिंग की पूरी प्रक्रिया को अच्छे तरीके से समझाया गया है.

5. टेस्ट पूरा होने के बाद टेस्ट स्ट्रिप की फोटो मोबाइल से ले कर भेजनी होगी
तस्वीर उसी मोबाइल से लेनी होगी जिसमें ऐप डाउनलोड किया गया है. ऐप का डाटा ICMR कोविड-19 के टेस्टिंग पोर्टल से कनेक्टेड होगा.

यह भी पढ़ें | क्या है म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस? जानिए इससे बचाव के तरीके

RTPCRCovid test kitCOVISELFCorona TestICMR

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?