विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया है. जोकोविच ने एटीपी की रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक नंबर एक की पोजिशन पर रहने के मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है. हाल में ही ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले जोकोविच एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर है जिससे वह कुल 311वें सप्ताह में पहले नंबर पर बने हुए हैं. जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक शीर्ष पर रहे थे. एटीपी मास्टर्स 1000 की रिकॉर्ड 36 ट्रॉफी जीतने वाले जोकोविच पहली बार 4 जुलाई 2011 को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे. बता दें कि फेडरर ने घुटने की सर्जरी के चलते साल के पहले ग्रैंड स्लैंम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार हिस्सा नहीं लिया था.