अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले आरबीआई के पूर्व (RBI Governor) रघुराम राजन ने कोविड को आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है. राजन ने साथ ही ये भी कहा कि कई जगहों पर अलग-अलग वजहों के कारण सरकार लोगों की मदद को मौजूद नहीं थी, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो सेंटर की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन बेड मुहैया करवा पा रही है लेकिन कई जगहों पर सरकार ने इस स्तर पर काम नहीं किया. उन्होंने ये भी कहा कि महामारी के बाद अगर हम समाज के बारे में गंभीरता से सवाल नहीं उठाते तो ये एक महामारी जितनी ब़ड़ी ही त्रासदी होगी. आपको बता दें कि राजन मौजूदा वक्त में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं.