दिल्ली में प्रदूषण के चलते यमुना में शनिवार को एक बार फिर सफेद जहरीला झाग दिखा. इस बार दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में जहरीले झाग की मोटी परत दिखी है. सफेद चादर की तरह बिछा ये झाग ऐसा लग रहा है जैसे यहां कोई बर्फ गिरी हो. बता दें यमुना में जहरीले झाग से ढंकी की ये पहली तस्वीर नहीं है इससे पहले भी कई बार नदी से ऐसी तस्वीर आ चुकी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ये तस्वीर शेयर की है.