बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से तो दुनिया को दीवाना बना ही चुकी हैं साथ ही नोरा की स्टाइलिंग की भी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. सिंपल हो या बोल्ड, नोरा हर ऑउटफिट को ग्रेसफुली कैरी करती हैं. कैजुअल आउटिंग हो या डेट नाईट आप नोरा से ऑउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
कैजुअल पेस्टल
नोरा ने पेस्टल ब्लू वाइड लेग जॉगर को लॉन्ग ब्लेजर और वाइट क्रॉप टॉप के साथ टीम अप किया है. जो एक परफेक्ट केजुअल डेट ऑउटफिट है। हाई मैसी बन और मिनिमम मेकअप इस लुक को एलिगेंट बना रहे हैं.
फ्लोरल ग्लोरी
ऑफ वाइट जैकेट सूट पर मल्टीकलर फ्लोरल एम्ब्रोइडरी किसी भी वेडिंग फंक्शन पर पहनने के लिए परफेक्ट ऑउटफिट है. नोरा की तरह आप भी ओपन हेयर और डैंगलिंग इयररिंग्स के साथ इसे पहन सकती हैं.
प्रिटी पिंक
फ्यूशिया पिंक कलर की ड्रेप्ड डिटेल ड्रेस एक परफेक्ट डेट ऑउटफिट है. नोरा ने इसे पर्ल इयररिंग्स और एम्बेलिश्ड फुटवियर के साथ पहना हुआ है। नोरा की तरह ओपन हेयर के साथ लाइट मेकअप इस ड्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे.