एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. अब उनका एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. हाल ही में नोरा डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' (Dance Deewane) पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) के साथ अपने सुपरहिट गाने 'साकी-साकी' पर जबरदस्त डांस किया. नोरा और तुषार के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री को लोग देखते ही रह गए. फैंस नोरा के डांस मूव्स की तारीफ करते नहीं थक रहे.