'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) के सेट पर माधुरी दीक्षित के वीडियो इन दिनों खूब धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में माधुरी और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो मे दोनों एक साथ मंच पर डांस करते नजर आ रही हैं. दोनों अभिनेत्रियां 'मेरा पिया घर आया' गाने पर शानदार डांस किया. माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर नोरा के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.