राबड़ी देवी पिछले 3 साल से नहीं कर रहीं छठ पूजा, घर में छाई है उदासी

Updated : Nov 20, 2020 12:36
|
Editorji News Desk

लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. लेकिन बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां इस बार छठ पूजा नहीं हो रहा है. यह लगातार तीसरा साल है, जब राबड़ी छठ पर्व नहीं कर रही हैं. पूरी श्रद्धा और पारंपरिक तरीके से छठ पर्व करने वाली राबड़ी देवी ने पिछली बार साल 2017 में धूम-धाम से इसे मनाया था. राबड़ी देवी के इस बार छठ पूजा नहीं करने को लेकर कई वजहें बताई जा रही हैं. लालू प्रसाद यादव को जमानत की उम्मीद परिजनों को थी, लेकिन अभी उन्हें जमानत नहीं मिली है. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर इस बार छठ पूजा की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी इस बार भी छठ पर्व कर रही हैं. सीएम आवास परिसर में बने छोटे तालाब में ही वो अर्घ्य देंगी. खरना के मौके पर नीतीश कुमार अपने आवास पर पुत्र निशांत के साथ मौजूद थे.

छठ पूजाNitish Kumarनीतीश कुमारPatnaछठChhath Puja 2020BiharपटनाLalu prasad yadavछठ महापर्वबिहारलालू प्रसाद यादवChhath

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'