भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद पहली बार क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का ऐलान किया. तीन दिन चली बैठक के बाद आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने का ऐलान किया है. इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी. ये लगातार चौथी बार है जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इकॉनमी को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई वित्त वर्ष 2021-22 में हो जाएगी. वहीं आरबीआई गवर्नर ने इस साल जीडीपी की ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का भी अनुमान जताया है.