'घरेलू कंडीशन में अश्विन जैसा कोई नहीं'

Updated : Jun 17, 2020 08:52
|
Editorji News Desk

 पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और हाल ही में PCB के इंटरनेशनल प्लेयर डेवलपमेंट के हेड बनाए गए सकलैन मुश्ताक ने भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में घरेलू कंडीशन का बेस्ट गेंदबाज़ बताया है. उनके मुताबिक अश्विन ने घरेलू हालात में बेहतर परफॉर्मेन्स किया है. इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं. इसके अलावा घर के बाहर भी उनका खेल लाजवाब रहा है. पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट में 29.8 की औसत से 208 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की उपयोगिता की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में लंबे फॉर्मेट के लिए नाथन लियॉन और आर.अश्विन दो बेहतरीन ऑफ स्पिनर हैं. 

रवींद्र जडेजाAshwinRavindra JadejaSaqlain Mushtaqअश्विन

Recommended For You