पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन चीफ की सनसनीखेज हत्या के पीछे बिहार सरकार के ही मंत्री शामिल हैं. ये बेहद संगीन आरोप लगाया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने. तेजस्वी ने कहा है कि रुपेश सिंह की हत्या में सरकार के ही मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि बिहार में बीते दिनों लगातार सनसनीखेज हत्या और जुर्म की वारदातें हुई हैं, जिनसे नीतीश सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. आलम ये है कि सवाल पूछने पर सीएम नीतीश झल्ला जा रहे हैं और पत्रकारों को कह रहे हैं कि सवाल पूछ कर आप पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं, साथ ही पत्रकारों से ही पूछ रहे हैं कि वही मुजरिम का पता बता दें.