शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल ने ट्रेनिंग पूरी कर ज्वाइन की आर्मी

Updated : May 30, 2021 00:02
|
Editorji News Desk

साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama attack) में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (Major vibhuti dhoundiyal) की पत्नी भी सेना का हिस्सा बन गई हैं. चेन्नई ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से प्रशिक्षण पूरी कर नितिका कौल (Nitika kaul) ने लेफ्टिनेंट के तौर पर आर्मी ज्वाइन कर ली. शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) की पासिंग आउट परेड में नितिका समेत कई कैडेट्स ने सेना की यूनिफॉर्म पहनकर देश की सेवा का वचन लिया. लेकिन सबकी निगाहें नितिका पर टिकी थीं, जिन्होंने सेना ज्वाइन कर पति की शहादत को श्रद्धांजलि दी(tribute to her husband).

गौरतलब है कि नितिका कौल तब खबरों में आई थीं, जब तिरंगे में लिपटा शहीद मेजर ढौंडियाल का शव देहरादून लाया गया था, तो उन्‍होंने अपने पति शहीद मेजर विभूति को ‘जय हिंद’ और ‘आई लव यू’ बोलकर अंतिम विदाई थी. इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनी की जॉब छोड़ शॉर्ट सर्विस कमीशन की परीक्षा पास की और फिर सर्विस सेलेक्‍शन बोर्ड (एसएसबी) क्‍लीयर किया.

वहीं नितिका ने कहा कि मैंने उसी सफर का अनुभव किया है जिससे वो गुजरे हैं. मेरा मानना ​​है कि वह हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहेंगे. 

OfficersArmymartyred soldiers

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?