असम कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा (RIPUN BORA) ने नवनियुक्त केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक (NISITH PRAMANIK) की नागरिकता पर सवाल उठाए हैं. रिपुन बोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi Citizen) हैं, लिहाजा इस मामले में जांच कराई जाए. सांसद ने दावा किया कि मंत्री का जन्म स्थान हरिनाथपुर है जो बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलासबाड़ी पुलिस थाने के तहत आता है. खबर है कि वह कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे. बोरा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि अगर ऐसा है तो देश के लिए बहुत गंभीर मामला है कि एक विदेशी को केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है.
बोरा ने दावा किया कि कंप्यूटर विषय में डिग्री मिलने के बाद पहले निसिथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में BJP में शामिल हुए तथा कूच बिहार से सांसद चुने गए.