बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और उनके पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. अब निखिल ने नुसरत के आरोपों पर पलटवार किया है.
उन्होंने लिखित जवाब में कहा है कि शादी के बाद नुसरत होम लोन के भारी ब्याज के बोझ में दबी हुई थीं तब मैंने अपने परिवार के अकाउंट में से उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे. तब मुझे लगा था कि नुसरत जल्द ही उनके पैसे लौटा देगी. निखिल ने कहा कि अब तक जो भी पैसे नुसरत ने लौटाए हैं वो मेरे द्वारा दिए गए पैसों का केवल ब्याज है...अभी भी मेरा काफी पैसा उनके पास है. निखिल ने दावा किया है नुसरत के आरोप झूठे हैं और अपमानजनक भी हैं. बता दें नुसरत जहां ने निखिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी अनुमति के बिना गैर कानूनी(Illegal) रूप से उनके बैंक से पैसे निकाले हैं