हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) 514 अंकों की उछाल के साथ 51,937 के स्तर पर, तो निफ्टी 147 अंकों की बढ़त लिए 15 हजार के पार बंद हुआ. मेटल और एनर्जी शेयरों में जमकर खरीदारी हुई. निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 2.10% का उछाल दर्ज किया गया.
टॉप गेनर्स की बात करें तो ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर में अच्छी खासी तेजी रही. वहीं टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट, आईओसी और इंडसइंड बैंक के नाम शामिल रहे.