Third Wave: NIDM की रिपोर्ट में दावा- सितंबर में आ सकती है तीसरी लहर

Updated : Aug 23, 2021 18:53
|
Editorji News Desk

कोरोना की थर्ड वेव( Covid Third Wave) को लेकर आशंकाओं के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM Report) की तैयार की गई रिपोर्ट की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर सितंबर महीने में आ सकती है. रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि बच्चों पर ये वेव ज्यादा प्रभाव डालेगी, इसका कोई ठोस बायोलॉजिकल आधार नहीं मिला है. साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोरोना के मामले भले ही कम दिखाई दें लेकिन सतर्कता ज़रूरी है, जिससे की तीसरी लहर ना आ जाए. 55 पेज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि

-सितंबर में हर रोज़ 5 लाख से ज्यादा मामले आ सकते हैं
-अक्टूबर में ये केस घटकर 2 लाख हो सकते हैं
- इसके बाद हालात सामान्य होते चले जाएंगे
- मार्च 2021 -जून 2021 के बीच 4 राज्यों में सीरो सर्वे
-इस सर्वे में 45 हजार सैंपल लिए गए
- बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने को लेकर सबूत नहीं
-सभी बच्चे विभिन्न ग्रुपों से आते हैं
-सब बच्चों को एक जैसा नहीं माना जा सकता
-सभी बच्चों के लिए एक जैसी पॉलिसी नहीं बन सकती
-शहरी, ग्रामीण या फिर विकलांग बच्चों के लिए बने अलग-अलग योजना
इस रिपोर्ट में साफ तौर से कहा गया है कि ये सही है कि कोरोना के मामले कम दिखाई दे रहे है लेकिन इन तमाम हालातों के बीच सतर्क रहने की जरूरत है, इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजा गया है

childrenCovidthird wave

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?