टीवी कलाकार निया शर्मा (Nia Sharma) और रवि दुबे (Ravi Dubey) का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. वीडियो में दोनों जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा 'आप बहुत अच्छे हैं... ऑन द स्पॉट डांस के लिए राजी होने के लिए बहुत शुक्रिया.' इस पर चुटकी लेते हुए पत्नी सरगुन मेहता ने कहा कि '200 टेक करवाए होंगे इसके.' जिस पर निया ने कहा, '5 में मान गया.' इस वीडियो को सिर्फ 4 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.