राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. कोटा के जेके लॉन अस्पताल में शुक्रवार को 2 और नवजात की मौत हो गई है. इसके बाद मृतकों की संख्या 106 पहुंच गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कोटा में मासूम बच्चों की हो रही मौतों पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है. एनएचआरसी ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. साथ ही ये भी पूछा है कि भविष्य में बच्चों की इस तरह की मौत ना हो इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.