न्यूज़ीलैंड की नई संसद दुनिया के लिए मिसाल, 10% सदस्य LGBTQ समुदाय के

Updated : Oct 21, 2020 17:41
|
Editorji News Desk

आम चुनावों में जीत हासिल कर प्रधानमंत्री के तौर पर जेसिंडा आर्डर्न एक और इतिहास रचने जा रही हैं. उनकी लेबर पार्टी ने 120 में से 64 सीटें जीती हैं और विजयी सांसदों में भी आधी से ज्यादा महिलाएं हैं. उसके अलावा, मूल माओरी समुदाय के 16 सांसद चुन कर आए हैं. नई संसद के लिए पहली बार अफ्रीकी मूल के एक नेता इब्राहीम ओमार और श्रीलंकाई मूल की वानुषी वॉल्टर्स ने भी जीत हासिल की है.
जेसिंडा दूसरी बार न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री बन रहीं हैं. इस बार की जीत का श्रेय कोरोना काल में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न के बेहतरीन प्रदर्शन को दिया जा रहा है. बता दें कि न्यूजीलैंड की 120 सीटों वाली संसद के करीब 10 फीसदी सदस्य घोषित रूप से लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल या ट्रांसजेंडर हैं. देश के वित्त मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन भी घोषित तौर पर समलैंगिक हैं.

New ZealandParliamentLGBTQ

Recommended For You