Newyork Governor: न्यूयॉर्क के गवर्नर 11 महिलाओं के यौन शोषण के दोषी, जांच में खुलासा

Updated : Aug 04, 2021 11:46
|
Editorji News Desk

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर(New York City Governor) के डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रयू कुओमो(Andrew Cuomo) को कई महिलाओं के यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है. न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल की एक रिपोर्ट में गवर्नर को 11 महिलाओं का यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है. जिसके बाद खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) ने उन्हें पद से इस्तीफा देने को कहा है.

अटॉर्नी जनरल जेम्स ने पत्रकारों को बताया कि गवर्नर कूओमो ने तमाम महिलाओं का यौन शोषण किया. इनमें कई युवा महिलाएं थीं. उन्होंने बताया कि कूमो ने महिलाओं को गलत जगहों पर छुआ. उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें किस किया, गले लगाया और भद्दे कमेंट्स किए.

बता दें कि तीन बार गवर्नर रह चुके एंड्रयू कूमो के पिता मारियो कूमों भी न्यूयॉर्क के गवर्नर रह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वह चौथी बार भी गवर्नर बनने की तैयारी में हैं. हाल ही में कोविड 19 के दौरान बेहतर कार्यशैली के लिए पूरे अमेरिका में उन्हें स्टार जैसा ट्रीटमेंट मिला था.

यह भी पढे़ं: Corona In US: अमेरिका में फिर सिर उठा रही है महामारी, दैनिक औसत मामलों में आया बड़ा उछाल

 

New York CitySexual HarassmentJoe Biden

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?