केन्द्र सरकार ने वैक्सीनेशन नीति (vaccination policy) में एक और बड़ा बदलाव किया है. जिसके मुताबिक जरूरी काम से विदेश यात्रा (travel abroad for urgent work) पर जाने वालों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक (Second dose of Covishield vaccine) जल्द लगाने को मंजूरी मिल गई है, ऐसे लोग अब 28 दिनों के बाद कोविशील्ड की दूसरी खुराक ले सकेंगे. नई गाइडलाइन में सरकार ने साफ किया है कि कौन से लोग कोविशील्ड का टीका जल्द लगवा सकते हैं.
इनमें नौकरी या पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों और पेशेवरों और ओलंपिक के लिए जापान जाने वाले एथलीटों को शामिल किया गया है. उनके पासपोर्ट (Passport) को कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से जोड़ा गया है.सरकार ने कहा कि ऐसे लोगों को यह सुविधा 31 अगस्त 21 तक के लिए होगी। उनके टीकाकरण प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट नंबर भी दर्ज किया जाएगा. ऐसे लोगों को टीकाकरण के वक्त पासपोर्ट भी पेश करना होगा. सरकार ने बताया है कि CoWIN platform पर जल्द ही विदेश यात्रा करने वालों को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे. अहम ये भी है कि ये सुविधा 18 साल से ऊपर के उन लोगों के लिए जो 31 अगस्त तक विदेश यात्रा करना चाहते हैं.