Bajaj Auto ने इस फेस्टिव सीजन अपनी Pulsar 125 को ड्रम ब्रेक्स के साथ लॉन्च किया है. पल्सर 125 सीसी सीरीज का यह नया लोवर वेरिएंट है. ड्रम ब्रेक्स के अलावा इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है.
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है जो 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. ब्रेकिंग फीचर्स के तहत फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन दिया है.
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का भारतीय बाजार में Honda SP125 और Hero Glamour से कड़ा मुकाबला होगा. Pulsar 125 के स्प्लिट सीट के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है.