इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की नई और दिलचस्प बातें, जानें यहां

Updated : Jan 25, 2021 21:40
|
Editorji News Desk

कोरोना के कारण इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह अलग होगा इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. यही नहीं इस साल बहुत सी बातें भी बिल्कुल नई होंगी. तो आईए आपको बताते हैं इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी कुछ अहम और दिलचस्प बातें... 

कोई चीफ गेस्ट नहीं

54 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में कोई चीफ गेस्ट नहीं होगा. कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी. इससे पहले साल 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोई मुख्य अतिथि नहीं था. 

दर्शकों की संख्या घटी 

कोविड की वजह से इस साल दर्शकों की संख्या घटाकर 25,000 कर दी गई है. बीते साल ये सख्या 1.5 लाख थी. मीडियाकर्मियों की भी संख्या 300 से घटाकर 200 कर दी गई है.

परेड सिर्फ नेशनल स्टेडियम तक

हर बार से अलग इस साल गणतंत्र दिवस की परेड पहली बार सिर्फ नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी, इस बार सिर्फ झांकियां ही लाल किले तक जाएंगी.

पहली बार परेड में राफ़ेल

सितंबर 2020 में वायुसेना में शामिल हुए फ्रांस के राफ़ेल लड़ाकू जहाज भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे. 36 राफ़ेल में से भारत को अबतक 11 जहाज मिल चुके हैं. 

पहली बार परेड में महिला फाइटर पायलट 
इस साल के परेड में पहली बार कोई महिला फाइटर पायलट शरीक होंगी. फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत भारत की पहली फाइटर पायलटों में से एक हैं और वे वायुसेना की झांकी में शामिल होकर इतिहास रचेंगी. 

बांग्लादेश की सेना का दस्ता 

इस साल पहली बार बांग्लादेश की सेना का एक दस्ता भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है. 

पहली बार लद्दाख की झांकी 

जम्मू-कश्मीर से अलग कर के लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद इस साल पहली बार लद्दाख भी झांकी में शामिल होगा. 

 

 

Republic Day 2021गणतंत्र दिवसRepublic Day paradeCovid 19गणतंत्र दिवस परेड

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?