नीदरलैंड्स के एंडोवन शहर में कोरोना की वजह से कई दिनों से लॉकडाउन लगा है. इस बेहद लम्बे लॉकडाउन ने लोगों को अब इस कदर परेशान कर दिया है कि लोग अब उग्र हो गए हैं. देश में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की है. पुलिस बल द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करके उन्हें काबू करने की कोशिश की गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए तो पुलिस ने भी उन पर आंसू गैस के गोले दागे.