Nepal PM: नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने ओली को हटा कर शेर बहादुर देउबा को PM बनाने का दिया आदेश

Updated : Jul 12, 2021 16:51
|
Editorji News Desk

Nepal PM: नेपाल के Supreme Court ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका देते हुए शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को दो दिन के अंदर पीएम नियुक्त किया जाए. चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा की अगुवाई वाली पीठ ने पिछले सप्ताह मामले में सुनवाई पूरी की थी. आदेश देने वाली पांच सदस्यों की पीठ में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य वरिष्ठतम जज दीपक कुमार कार्की, मीरा खडका, ईश्वर प्रसाद खातीवाड़ा और डॉ आनंद मोहन भट्टराई शामिल हैं.

नेपाल की 275 सदस्यीय संसद में विश्वास मत खोने के बाद प्रधानमंत्री ओली फिलहाल अल्पमत की सरकार चला रहे हैं. पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने चुनावों को लेकर अनिश्चितता के बावजूद मध्यावधि चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी. नेपाल में चुनावी प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: आंत के ऑपरेशन के बाद पहली बार नजर आए Pope Francis, लोगों को किया संबोधित

KathmanduKP Sharma OliSher Bahadur DeubaNepal

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?