बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका अंदाज देखने लायक है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपने घर की कार पार्किंग एरिया में कार के बोनट पर पुश अप्स करती नजर आ रही हैं. फैंस को नेहा (Neha Kakkar) का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा- 'अब समय आ गया है एक्ट्रा वजन घटाने का जो मैंने लॉकडाउन में बढ़ा लिया है. अब देखना ये होगा की मैं ये कर पाती हूं या नहीं.'