शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर (Evergreen actor Rishi Kapoor) की पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर उनके फैन्स के साथ-साथ कपूर खानदान भी उन्हें शिद्दत से याद कर रहा है. उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उनके लिए बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है. ऋषि के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा कि बीता साल पूरी दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा, हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था... बीते एक साल में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब हमने आपको अपने होठों पर मुस्कान के साथ याद न किया हो...हमने ये स्वीकार कर लिया है कि आपके बिना जिंदगी कभी पहले की तरह नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें याद किया.