बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिल में ताजा हैं. टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के मंच पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को ट्रिब्यूट दिया जाएगा. इस स्पेशल एपिसोड में एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर आएंगी. शो के कंटेस्टेंट एक्टर ऋषि कपूर और नीतू (Neetu Singh Kapoor) की फिल्मों के गाने गाकर इस स्पेशल एपिसोड में चार चांद लगाएंगे. इस शो से जुड़ा एक वीडियो सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. वीडियो में उनके साथ नीतू और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani)भी नजर आ रहे हैं.