एक्टर नीतू चंद्रा जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वो फिल्म 'Never Back Down: Revolt' में नज़र आएंगी. इस एक्शन फिल्म को केली मैडिसन डायरेक्ट कर रही हैं. नीतू ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक बातचीत में कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनकी पर्सनैल्टी के हिसाब से लिखा गया है. ऐसा करने का फैसला तब हुआ जब नीतू ने फिल्म के प्रोड्यूसर को बताया कि वो ताइक्वॉन्डो में फोर्थ डैन हैं.