NEET की परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी, इसे स्थगित नहीं किया जाएगा: Supreme Court

Updated : Sep 06, 2021 16:45
|
Editorji News Desk

National Eligibility cum Entrance Test यानी (NEET) की परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी. ये आदेश सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा कार्यक्रम के अलावा 12 सितंबर को होने वाली NEET UG परीक्षा के नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'NEET की परीक्षा को स्थगित नहीं किया जाएगा'.

सुप्रीम कोर्ट ने उन छात्रों के एक बैच की याचिका को खारिज कर दिया, जिन्होंने तर्क दिया था कि NEET प्रवेश परीक्षा बाकी अन्य परीक्षाओं के साथ टकरा रही है. टॉप कोर्ट ने कहा, NEET परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेने वाले हैं. कुछ छात्रों की याचिका पर इसे टाला नहीं जा सकता.

ये भी पढ़ें: Tribunal Reforms Act: SC की कड़ी फटकार, कहा- हमारे फैसलों का सम्मान नहीं करता केन्द्र

NEETSupreme CourtNEET 2021

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?