Tokyo Olympics: Gold मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से PM मोदी ने की बात, कहा- पानीपत ने पानी दिखा दिया

Updated : Aug 07, 2021 23:33
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की. पीएम मोदी ने सबसे पहले नीरज को 2020 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने के लिए बधाई दी. उन्होंने नीरज चोपड़ा से बात करते हुए कहा कि ओलंपिक समापन की दिशा में जा रहा है और आपने देश को खुश कर दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा है कि पानीपत ने पानी दिखा दिया. नीरज चोपड़ा हरियाणा में पानीपत के रहने वाले हैं. 

पीएम मोदी ने नीरज से कहा कि इस बार ओलंपिक एक साल देरी से हुआ. इसलिए आपको एक साल ज्यादा मेहनत करनी पड़ी. साथ ही आपदा के वक्त अनेक संकट आए. कई तरह की मुसीबतें आईं, जिसमें आपको चोट भी आई थी. लेकिन इसके बावजूद आपने इतना बड़ा कमाल करके दिखा दिया. जो सिर्फ मेहनत के कारण होता है. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा कि वे कभी भी प्रेशर नहीं लेते हैं. ये उनकी ताकत है.

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एथलीट नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ‘‘शानदार नीरज चोपड़ा. आज एक अरब दिल आपके लिए धड़क रहे हैं और हर भारतीय आप पर गर्व करता है.’’

ये भी पढ़ें: Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा का 'गोल्डन थ्रो', एथलेटिक्स में पहली बार देश के खाते में स्वर्ण पदक 

Neeraj ChopraTokyo 2020 OlympicGold medal

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'