Neeraj Chopra की ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है. लोग जितने मुरीद उनके खेल के हैं उतने ही उनके भोलेपन के भी हैं. 7 अगस्त को जब नीरज ने इतिहास रचा तो उनको बधाई देने वालों में अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) भी शामिल थे जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए पहला गोल्ड जीता था. अभिनव ने 'गोल्ड क्लब' में नीरज का स्वागत किया था. नीरज ने 13 तारीख को उनके ट्वीट का रिप्लाई किया.
जवाब में नीरज ने लिखा आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर. 2008 में आपके गोल्ड ने भारतीय एथलीटों को यह विश्वास दिलाया कि हम भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं. मैं क्लब में शामिल होने के लिए काफी खुश हूं और उम्मीद है कि जल्द ही हमारे साथ कई और लोग जुड़ सकते हैं.