बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अपनी ऑटोबायोग्राफी (Autobiography) 'सच कहूं तो' को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पिछले एक साल से इसे लिख रही थीं, लेकिन अब पूरी हो गई हैं और अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.
नीना की इस ऑटोबायोग्राफी में उनकी पर्सनल लाइफ, कास्टिंग काउच, फिल्म उद्योग की राजनीति को लेकर काफी कुछ लिखा गया है.
नीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह '83', 'डायल 100' और 'ग्वालियर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी