एनडीए एकजुट है और सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे: रविशंकर प्रसाद

Updated : Sep 26, 2020 19:35
|
Editorji News Desk

बिहार में चुनाव का ऐलान हो गया है और जैसे सब राजनेता मैदान में आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए एकजुट है और वह एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा. दरअसल रविशंकर प्रसाद से लोकजनशक्ति पार्टी की नाराजगी को लेकर एक सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'एनडीए एकजुट है और यह मिलकर चुनाव लड़ेगा. रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है तो उस समस्या का भी समाधान निकाल लिया जाएगा. 

 

 

 

बिहार चुनावBJPLJPNDAJDUरविशंकर प्रसाद

Recommended For You