जिन राज्यों में चुनाव है वहां का राजनीतिक घटनाक्रम बेहद हर दिन बदल रहा है लेकिन इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति भी बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. परमबीर-वाझे कांड के बाद राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार को लेकर तरह तरह की अटकलें लग रही हैं और इसी बीच खबर ये सामने आई है कि शनिवार को शरद पवार और प्रफुल पटेल ने अहमदाबाद में अमित शाह से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीपी के दोनों नेता प्राइवेट जेट से अहमदाबाद पहुंचे और एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर तीनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई. रविवार को जब पत्रकारों ने अमित शाह से इस बारे में पुछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि कुछ बातों को सार्वजानिक नहीं किया जाता. हालांकि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ऐसी किसी भी मुलाकात के होने का खंडन किया है.