छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली घटना (Naxal attack) को लेकर अब एक नई खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नक्सलियों का बयान आया है कि CRPF कमांडो राकेश्वर उनके कब्जे में हैं और उन्हें छोड़ने के लिए नक्सलियों ने शर्त भी सामने रखी है.नक्सलियों ने दण्कारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी है. चिट्ठी में नक्सलियों ने सरकार से मध्यस्थों का नाम देने को भी कहा है.
उनसे ही सीआरपीएफ (CRPF) के कमांडो राकेश्वर को छोड़ने की बात की जाएगी. चिट्ठी में नक्सलियों ने 14 हथियारोंऔर 2 हजार से ज्यादा कारतूस मिलने की बात भी मानी है. आपको बता दें कि शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की एक बटालियन पर हमला किया था जिसमें 22 जवान शहीद हो गए थे और एक जवान लापता हो गया था. हालांकि सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने जानकारी थी कि हमले में 28 नक्सली भी मारे गए हैं.