छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों से भरी एक बस को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है ( Naxal Attack in Chhattisgarh). नक्सलियों के इस हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि करीब दो दर्जन घायल बताए जा रहे हैं. ये हमला नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले (Narayanpur Distt) में कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच हुआ है, सुरभा बलों का काफिला नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहा था, तभी घात लगाकर नक्सलियों ने बस को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया. मौके पर सुरक्षा बलों की दूसरी टुकड़ियों को तुरंत रवाना किया गया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.