National Science Day: हर साल 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना, विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर जागरुक करना है.इस साल इस दिन को मनाने ती थीम Future of STI: Impacts on Education, Skills and Work है.
दरअसल, 28 फरवरी 1928 को देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने 'रमन इफेक्ट' की खोज की थी. इस खोज के सम्मान में 1986 से इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है.
महान भौतिक वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की ओर पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वपूर्ण खोज के लिए 1930 में उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्कार(Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था. वो ये सम्मान पाने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे.
1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा. विज्ञान के छात्र आज भी उन से प्रेरणा पा कर नए नए प्रयोगों के जरिए मानवता की मदद कर रहे हैं.