प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) सोमवार को डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लैटफॉर्म 'ई-रुपी'(eRupi) की शुरुआत करने जा रहे हैं. PMO ने ई-रुपी के लॉन्च होने की जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही डिजिटल ट्रांजैक्शन के पक्षधर रहे हैं.
ई-रुपी डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस माध्यम है. यह एक क्यूआर कोड या SMS स्ट्रिंग-आधारित E-Voucher है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है. यूजर इसे अपने सर्विस प्रोवाइडर के केंद्र पर कार्ड, डिजिटल पेमेंट ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना ही वाउचर की राशि को प्राप्त कर सकते है. PMO ने कहा कि 'इलेक्ट्रॉनिक वाउचर' का प्लान सुशासन के नजरिए को आगे ले जाएगा. इस स्कीम में खास बात ये है कि प्री-पेड होने के कारण सर्विस प्रोवाइडर को किसी मध्यस्थ के हस्तक्षेप के बिना ही सही समय पर भुगतान संभव हो जाता है.
हालांकि इसका उपयोग हर जगह नहीं किया जा सकेगा. ई-रुपी का उपयोग दवाएं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, आयुष्मान भारत योजना जैसी स्कीम में हो सकेगा. वहीं प्राइवेट सेक्टर में CSR के लिए इन डिजिटल वाउचर का उपयोग कर सकता है.
यह भी पढे़ं: 1st August से पैसों से जुड़े कई नियम बदले, आपकी जेब पर ऐसे और इतना पड़ेगा असर