PM की अपील के बाद महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद का लोगों से आग्रह- कुंभ में सीमित संख्या में आएं

Updated : Apr 17, 2021 12:19
|
ANI

प्रधानमंत्री (Prime Minister) की अपील के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने श्रद्धालुओं से भारी संख्या में कुंभ (Kumbh) में नहीं आने की अपील की है. पीएम ने शनिवार सुबह स्वामी अवधेशानंद से बात कर अपील की थी कि हरिद्वार (Haridwar) में जारी कुंभ मेले को 'प्रतीकात्मक' (Symbolic) रखा जाए. इसके बाद स्वामी अवधेशानंद ने भी लोगों से भारी संख्या में कुंभ का स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं पहुंचने और सभी कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया. चर्चा ऐसी भी है कि कुंभ का समापन समय से पहले किया जा सकता है और इसको लेकर संतों के बीच विमर्श जारी है. अभी तक कुंभ के तीन शाही स्नान- महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और बैसाखी हो चुके हैं जबकि रामनवमी के दिन आखिरी शाही स्नान होना है. अभी तक लाखों संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे हैं और कई संतों समेत बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Kumbh Mela 2021modiHaridwarCoronaKumbh

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?